फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बीबीएयू में बड़ी भर्ती... 22 से 56 वर्ष तक सबके लिए मौका; 14 दिसंबर होंगे ऑनलाइन आवेदन

Tue, 18 Nov 2025 08:31 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विश्वविद्यालय के लखनऊ कैंपस और सैटेलाइट अमेठी कैंपस में खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर 22 से 56 वर्ष तक लोगों को नौकरी करने का मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। इस संबंध में बीबीएयू ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के लखनऊ कैंपस और सैटेलाइट अमेठी कैंपस में खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अलग-अलग कामों के लिए कुल 35 पदों पर भर्ती होगी।

इसमें इंटरनल ऑडिट ऑफिसर के पद के लिए 56 वर्ष के उम्र के लोग भी आवेदन कर सकते हैं। बाकी अन्य पदों पर 30, 35 और 40 वर्ष तक की उम्र वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए शैक्षिक अर्हता व अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

इन पदों पर निकली भर्ती

इंटरनल ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सिक्योरिटी ऑफीसर, प्राइवेट सेक्रेटरी, असिस्टेंट सिविल इंजीनियर, जूनियर इलेक्टि्कल इंजीनियर, हिंदी टाइपिस्ट, नर्स, प्रोफेशनल असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट कंप्यूटर, क्लर्क, ड्राइवर, लाइब्रेरियन, लाइब्रेरी अटेंडेंट, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लाइब्रेरी अटेंडेंट।

ये है आवेदन शुल्क

  • जनरल और ओबीसी के लिए 1000 रुपये
  • एससी, एसटी व ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपये

यहां से करें आवेदन

www.bbau.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें