फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हज यात्रा को लेकर बड़ा फैसला, जानबूझकर छिपाई बीमारी तो निरस्त होगी यात्रा, जब्त होगी जमा राशि

Wed, 02 Sep 2026 07:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Hajj 2027: हज यात्रा जाने वाले यात्रियों के लिए यह काम की खबर है। यदि हज यात्रियों ने अपने पहले से पता बीमारी को छिपाया तो उनकी यात्रा निरस्त हो जाएगी। 
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को मेडिकल जांच में बीमारी छुपाना भारी पड़ सकता है। जानबूझकर बीमारी की जानकारी छिपाने और जांच में अनफिट पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई के साथ जमा धनराशि भी जब्त की जा सकती है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश हज समिति के सचिव मोहम्मद तारिक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर-10 के अनुसार मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच दो चरणों में होगी। पहली जांच चयन के बाद और दूसरी उड़ान से पहले होगी। चयनित यात्रियों को सरकारी चिकित्सा केंद्र पर जांच कराकर एलोपैथिक चिकित्सक से निर्धारित प्रारूप में फिटनेस प्रमाणपत्र लेना होगा।

फिटनेस प्रमाणपत्र, जांच रिपोर्ट, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद समेत अन्य दस्तावेज 15 सितंबर 2026 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। अनफिट पाए जाने पर यात्रा निरस्त होगी और नियमानुसार धनराशि वापस की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें