फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खाद संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, फटी मिलीं खाद की बोरियां तो रद्द होगा लाइसेंस; निर्देश हुए जारी

Wed, 01 Oct 2025 09:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Fertilizer crisis in UP: यूपी में चल रहे खाद संकट के बीच सरकार ने सख्त निर्देश दिया है। अब यदि किसी बोरी में हुक या फटे होने की शिकायत मिलेगी, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन
खाद को लेकर निर्देश हुए जारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहकारी समितियों में रासायनिक खाद की चोरी और कम मात्रा में वितरण पर सरकार ने कड़ा शिकंजा कसा है। अब यदि किसी बोरी में हुक या फटे होने की शिकायत मिलेगी, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं ट्रांसपोर्ट फर्म का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। सहकारिता विभाग के आयुक्त एवं निबंधक योगेश कुमार ने बोरी की लोडिंग-अनलोडिंग में हुक के प्रयोग पर रोक लगाई है और अधिकारियों को इसकी सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। रबी सीजन में किसानों को पूरी खाद मिलने और वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि रेल रैक प्वाइंट से ट्रकों के जरिए खाद यूपी को ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ) गोदाम के जरिए सहकारी समितियों तक पहुंचता है। समितियों तक पहुंचने तक तमाम खाद की बोरियां कट-फट जारी हैं और दो से पांच किलो तक खाद भी कम हो जाती है। किसानों की शिकायत रहती है कि 15 से 20 फीसदी तक कम खाद मिल रही है। बीते दिनों सहकारिता आयुक्त के निरीक्षण के दौरान भी किसानों ने इस संबंध में शिकायत की थी। इसी कड़ी में आयुक्त ने पीसीएफ के प्रबंध निदेशक डाॅ. चंद्रभूषण को पत्र लिखकर समितियों तक फटी बोरियां पहुंचने पर आपत्ति जताई है और कहा है कि पूरा दाम देकर खाद खरीदने वाले किसानों को फटी हुई बोरी देना गलत है।

आयुक्त ने चेतावनी दी है कि रबी सीजन में फटे हुई बारियां पाए जाने पर संबंधित ट्रांसपोर्टर और जिला स्तरीय अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा और फर्म का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। वहीं, अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6800 समितियों पर खाद का वितरण

प्रदेश में रबी अभियान 2025-2026 के तहत 6800 से अधिक समितियों पर रासायनिक खाद का वितरण किया जा रहा है। सहकारिता विभाग 17.42 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 7.35 लाख मीट्रिक टन डीएपी एवं 1.92 लाख मीट्रिक टन एनपीके का वितरण करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें