फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टीईटी अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और पुनर्विचार याचिका दाखिल, दो लाख शिक्षक हो रहे प्रभावित

Wed, 01 Oct 2025 09:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

TET in UP: प्राइमरी स्कूलों में टीईटी अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ यूपी से एक और याचिका दाखिल कर दी गई है। 
विज्ञापन
टीईटी की अनिवार्यता को लेकर प्रदेश भर में हो रहे हैं प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद देश और प्रदेश से एक के बाद एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की जा रही है। इसी क्रम में आल इंडिया प्राइमरी टीचर फेडरेशन की ओर से भी याचिका दाखिल की गई है। प्रदेश में लगभग 1.86 लाख शिक्षक सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन


अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षक पात्रता अनिवार्य किए जाने के आदेश को निरस्त कराने के लिए पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय की ओर से आवश्यक पहल की जानी चाहिए। ताकि देश भर के लाखों शिक्षकों का हित सुरक्षित हो सके।

इस अवसर पर संगठन के नरेश कौशिक, डॉ. अनुज त्यागी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विनोद नागर, रविंद्र राणा, प्रवीन कुमार, वीरपाल सिंह, विनोद त्यागी, जितेंद्र नैन आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि इस मामले में अब तक देश-प्रदेश से आधा दर्जन से अधिक पुनर्विचार याचिका दाखिल की जा चुकी है। जबकि सबसे पहले प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीईटी के विरोध में राजनाथ सिंह को सौंपा ज्ञापन

 टीईटी के विरोध में उत्तर प्रदेश प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा। संघ प्रतिनिधियों ने मांग करते हुए कहा कि जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट परीक्षा से छूट दिलाने के लिए पुनर्विचार याचिका दाखिल की जाए। इसके लिए सरकार भी सामाधान निकाले। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन, जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष फहीम बेग, नगर अध्यक्ष संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें