फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आधार को लेकर बड़ा बदलाव, बच्चे का आधार खुद बना सकेंगे माता-पिता; इस तरह से ले सकते हैं सुविधा

Sat, 19 Sep 2026 06:22 AM IST
रोहित मिश्र सूरज शुक्ला, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Aadhar Card: यूपी में आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब माता-पिता अपने बच्चे का आधार कार्ड खुद बना सकते हैं। 
विज्ञापन
बच्चों के आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिसंबर से आधार एप की मदद से पांच साल तक के बच्चे का आधार माता-पिता खुद बना सकेंगे। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) यह सुविधा आधार एप पर ही देने की तैयारी कर रहा है। इसका ट्रायल चल रहा है। दिसंबर से सुविधा शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


आधार के लिए पांच साल तक के बच्चों का बायोमीट्रिक नहीं होता है, सिर्फ फोटो ली जाती है। नई सुविधा के लिए माता या पिता को अपने मोबाइल में आधार एप डाउनलोड करना होगा। उसमें अपने आधार कार्ड की डिटेल से लॉगिन करना होगा। उसी में बच्चे का आधार बनाने का विकल्प मौजूद रहेगा। एप की मदद से बच्चे की फोटो क्लिक की जाएगी। सत्यापन माता-पिता की बायोमीट्रिक से होगा। इससे बच्चे के आधार में माता-पिता का नाम, पता आदि आ जाएगा। तत्काल उसको डाउनलोड किया जा सकेगा। मतलब चंद क्लिक से घर बैठे बाल आधार बन जाएगा।

पांच साल के बच्चों तक मिलेगी सुविधा

सुविधा शुरू होने पर पांच साल तक के बच्चों के आधार आसानी से बन सकेंगे। पांच वर्ष की आयु पूरी होने पर बच्चे का बायोमीट्रिक अपडेट किया जाएगा।-प्रशांत कुमार, उप महानिदेशक, यूआईडीएआई
विज्ञापन

आधार कार्ड बनने की प्रक्रिया होगी तेज

यूआईडीएआई के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में पांच साल तक के बच्चों की संख्या करीब 2.5 करोड़ है। इनमें से 60 लाख के ही आधार कार्ड बने हैं। वर्तमान में यूआईडीएआई छूटे बच्चों के लिए अभियान चलाकर आधार बना रहा है। संख्या अधिक होने से प्रक्रिया लंबी चल रही है। नई सुविधा शुरू होने के बाद बच्चों का आधार कार्ड बनने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें