संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है और शेष विभाग उनके पास यथावत रहेंगे। अजय चौहान को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी उपशा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार तृतीय से पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग तथा निदेशक हिंदी संस्थान का प्रभार वापस से लिया गया है। उन्हें नोडल अधिकारी जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा अन्य विभाग उनके पास पूर्ववत बने रहेंगे।
पी गुरुप्रसाद को प्रमुख सचिव राजस्व के पद से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें आवास विभाग के साथ नगर विकास विभाग और नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मनीष चौहान प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक हिंदी संस्थान बनाए गए हैं। रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव खाद एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले के साथ राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अनामिका सिंह का हाल में बरेली मंडलायुक्त के पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए आयुक्त खाद्य एवं रसद बनाया गया है। इसके पहले वह वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी के पद पर थीं। भूपेंद्र एस चौधरी आयुक्त खाद्य एवं रसद से मंडलायुक्त बरेली के पद पर भेजे गए हैं।