फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा सर्वे: बोर्ड के अध्यक्ष बोले, फील्ड वर्क पूरा हुआ, 15 नवंबर को सौंपेंगे रिपोर्ट

Thu, 03 Nov 2022 05:20 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

मदरसा सर्वे की रिपोर्ट 15 नवंबर तक प्रदेश सरकार को सौंप दी जाएगी। सर्वे का फील्ड वर्क पूरा हो चुका है। प्रदेश में 16500 वैध मदरसे हैं।
विज्ञापन
यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि मदरसा सर्वे का फील्ड वर्क पूरा हो चुका है। दस्तावेजों को व्यवस्थित किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट 15 नवंबर को प्रशासन को सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह जानना जरूरी था कि मदरसों में क्या पढ़ाया जा रहा है? यहां छात्रों के लिए जरूरी सुविधाएं हैं या नहीं।

उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश में 16500 वैध मदरसे हैं। बीते सात वर्षों में एक भी मदरसे को मान्यता नहीं दी गई गई है।





सर्वे में इस पर ये पूछे गए सवाल
सर्वे में मुख्य रूप से यह पता किया गया कि मदरसों की आय के क्या स्रोत हैं। साथ ही भवन, पानी, फर्नीचर, बिजली व शौचालय के क्या इंतजाम हैं और कौन संस्था संचालित करती है? इसके अलावा मान्यता की स्थिति, छात्र संख्या व उनकी सुरक्षा के इंतजाम, पाठ्यक्रम व पढ़ाने वाले शिक्षकों की संख्या जैसे विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें