फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लविवि व बीबीएयू ने फिर बढ़ाई प्रवेश के लिए तिथि, अब 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन; विलंब शुल्क इतना होगा

Fri, 26 Jun 2026 06:54 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ विश्वविद्यालय और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी है। लखनऊ विश्वविद्यालय में सामान्य आवेदन स्वीकार होंगे, जबकि केंद्रीय विश्वविद्यालय में विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने एक बार फिर से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। दोनों ही विश्वविद्यालयों ने अंतिम तिथि 30 जून रखी है। बीबीएयू में पहले से निर्धारित तिथि गुजर जाने के बाद अब विलंब शुल्क के रूप में एक हजार रुपये अतिरिक्त देना होगा।

विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (पीजी) और पीजी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। विवि प्रशासन ने केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। 

प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय की आधिकारिक पीजी नोटिस में भी तिथि बढ़ाने की पुष्टि की गई है। विवि प्रशासन के अनुसार, बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन लंबित थे जो तकनीकी कारणों, दस्तावेजों की कमी या अन्य वजहों से समय पर फॉर्म नहीं भर सके थे। ऐसे अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई गई है। अब इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बीबीएयू में एक हजार रुपये देना होगा विलंब शुल्क

बीबीएयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक कर दी है लेकिन इसके लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण कराना होगा। विवि की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी वर्गों (यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी एवं दिव्यांग) के अभ्यर्थियों के लिए विलंब शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी विवि की आधिकारिक वेबसाइट bbau.ac.in से भी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें