फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिर धंसा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, एक साथ 700 मीटर तक आईं लंबी दरारें; एक लेन करनी पड़ी बंद

Fri, 21 Aug 2026 06:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे लगातार बदहाल है। गुरुवार को इसमें एक साथ 700 मीटर की लंबी दरारें देखने को मिलीं। 
विज्ञापन
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे फिर धंसा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जहां 16 दिन पहले 200 मीटर सड़क धंसी थी, उसी के पास 700 मीटर सड़क में कई जगह दरारें और नाली (व्हील) ट्रैक बन गई है। बुधवार की रात 100 मीटर धंसी सड़क का पैचवर्क करने के बाद बृहस्पतिवार सुबह से 600 मीटर सड़क ठीक करने का काम कराया गया। निर्माण एजेंसी पीएनसी सड़क की ऊपरी परत को हटाकर नई परत बिछा रही है।

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे की सड़क धंसने का सिलसिला लोकार्पण के 12वें दिन 25 जुलाई को शुरू हो गया था। सबसे पहले किलोमीटर संख्या 64.4 पर कोरारी और अड़ेरुआ गांव के बीच सड़क धंसी थी। पीएनसी ने आनन-फानन खामियों पर पर्दा डालते हुए पैचवर्क करा दिया था लेकिन 11वें ही दिन पांच अगस्त की रात इसी स्थान पर सड़क 200 मीटर दायरे में धंस गई और एक्सप्रेसवे के निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ सामने आ गया था। लगातार एक सप्ताह तक मरम्मत का काम चला और इस दौरान एक्सप्रेसवे की बदहाली सुर्खियों में आ गई थी।

बुधवार रात किलोमीटर संख्या 61.4 से 63 किमी तक फिर दरार आ गई और और करीब तीन मीटर में व्हील ट्रैक बन गए। निर्माण एजेंसी पीएनसी ने रात में ही मरम्मत का काम शुरू किया और किलोमीटर संख्या 62 से 62.1 तक सौ मीटर सड़क बनाई और बृहस्पतिवार सुबह कानपुर से लखनऊ जाने वाली सड़क की दो लेन को बंद करके किमी संख्या 61.4 से 62 तक मरम्मत शुरू कराई। यहां पर सड़क की ऊपरी परत को उखाड़ने के बाद डामर-गिट्टी को हटाकर नई सड़क बनाई जा रही है। केवल एक ही लेन और डेढ़ किमी डायवर्जन होने से यातायात प्रभावित है।

विज्ञापन

बीस मीटर कटी पटरी, सड़क को खतरा

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे।
एक्सप्रेसवे के बदहाल ड्रेनेज सिस्टम ने कई और स्थानों पर सड़क पटरी और मिट्टी काट दी है। कानपुर-लखनऊ किलोमीटर संख्या 54 पर मंगतखेड़ा अंडरपास के पास हुआ बड़ा रेन कट से बीस फीट मिट्टी बह गई है। इससे यहां भी सड़क के धंसने का खतरा हो गया है। एक सप्ताह पहले इसी जगह मिट्टी धंसी थी। उसकी मरम्मत कराई गई लेकिन बुधवार रात हुई बारिश में मिट्टी फिर कट गई।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे की मरम्मत का काम लगभग पूरा

एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात को कुछ स्थानों पर सड़क में व्हील ट्रैक बनने और बारिश से कुछ जगह सड़क पटरी कटी थी। रात में बारिश रुकते ही मरम्मत शुरू करा दी गई थी। जहां जो भी कमियां हो रहीं हैं उन्हें पूरी तरह ठीक किया जा रहा है। पूरे एक्सप्रेसवे की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है।-विजय एस कुंडू, मैनेजर पीएनसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें