जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत
- फोटो : amar ujala
लखनऊ और कानपुर बस डिपो की 80 से अधिक साधारण और ई बसें इस रूट पर चलती हैं। इनसे रोजाना करीब 20 हजार यात्री सफर करते हैं। अभी नेशनल हाईवे से लखनऊ-कानपुर का बस किराया 138 रुपये है। बदले रूट पर दूरी बढ़ने से किराये में करीब 80 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।