फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में सामने निकलकर आई ये बात; केस दर्ज नहीं

Mon, 29 Sep 2025 05:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow Airport threatened: रविवार को लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। कोई सत्यता न होने की वजह से केस दर्ज नहीं कराया गया। 
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जांच के बाद धमकी में कोई सत्यता नहीं मिली। ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी इसके पहले भी मिल चुकी है। रविवार को लखनऊ सहित देश के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूत्रों ने बताया कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) को शरारती तत्वों ने मेल के जरिये एयरपोर्ट पर होने वाले हादसे की जानकारी दी। पड़ताल की गई तो धमकी में कोई झूठी पाई गई। इसके बाद पुलिस को मेल की जानकारी दी गई तथा कोई खतरा नहीं होने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे डिजिटल अरेस्ट रखकर 60 हजार वसूले

साइबर जालसाज ने पुलिसकर्मी बनकर कृष्णानगर के कृष्णापल्ली निवासी हरिवंश लाल को एक घंटे डिजिटल अरेस्ट रखकर 60 हजार रुपये वसूल लिए। पीड़ित ने ठग के खिलाफ एफआईआर कराई है। हरिवंश लाल के मुताबिक 22 सितंबर को उन्हें व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉल करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें एक मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाया। जालसाज ने पूछताछ में सहयोग करने पर उन्हें बचाने की बात कही। डरे हरिवंश ने उसकी बात मान ली। इसके बाद शातिर ने पूछताछ के बहाने उन्हें एक घंटे डिजिटल अरेस्ट रखकर 60 हजार रुपये वसूल लिए। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें