फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में पति ने रस्सी से गला कसकर पत्नी को मार डाला, बच्चे गए थे मेला देखने; लाश को दस मिनट तक घूरता रहा

Thu, 15 Oct 2026 10:20 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के धनुआसांड गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात आरोपी ने कथित तौर पर रस्सी से गला कसकर पत्नी की जान ले ली। घटना के समय बच्चे मेला देखने गए थे। वारदात के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पत्नी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धनुआसांड गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में पति ने रस्सी से गला कसकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के समय घर के बच्चे गांव में लगे मेले में गए हुए थे। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, धनुआसांड निवासी राधे कृष्ण पर अपनी पत्नी रेखा (40) की हत्या करने का आरोप है। बुधवार रात करीब 12 बजे घरेलू विवाद के दौरान उसने कथित तौर पर रस्सी से रेखा का गला कस दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के समय परिवार के बच्चे गांव में आयोजित मेले में गए थे।

 

Trending Videos
विज्ञापन

परिवार में पांच बच्चे, मायके उन्नाव में

रेखा के परिवार में प्रभात (19), प्रशांत (18), पुष्पेंद्र (17), अंकुश (12) और शांति (21) हैं। रेखा का मायका उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के जंगलिया खेड़ा गांव में बताया गया है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें