फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जैसे-जैसे बढ़ा तापमान, वैसे-वैसे घटा मतदान; यूपी की 80 सीटों पर 2019 के मुकाबले 2.11 फीसदी कम पड़े वोट

Sun, 02 Jun 2024 09:50 AM IST
शाहरुख खान अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लोकसभा चुनाव में जैसे-जैसे तापमान बढ़ा... वैसे-वैसा मतदान भी घटता चला गया। यूपी की 80 सीटों पर 2019 के मुकाबले 2.11 फीसदी कम वोट पड़े हैं। 
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदान के दिन जैसे-जैसे तापमान बढ़ा, वैसे-वैसे घरों से वोटर कम निकले। इस चुनाव के सातों चरणों में सिर्फ तीसरा चरण ही इसका अपवाद रहा। यूपी की 80 सीटों पर वर्ष 2019 के मुकाबले कुल 2.11 फीसदी वोट कम पड़े।
विज्ञापन


पहले चरण में पश्चिम की आठ सीटों पर जब मतदान हुआ, तब तापमान करीब 39 डिग्री सेंटीग्रेड था। सातों चरण में पहले चरण के मतदान के दिन तापमान सबसे कम था और वोटिंग सबसे ज्यादा 61.11 प्रतिशत रही। दूसरे चरण के मतदान के दिन तापमान बढ़कर 41 डिग्री हुआ तो वोटिंग घटकर 55.19 प्रतिशत रह गई।

तीसरे चरण में तापमान बढ़कर 42 डिग्री हुआ, लेकिन वोटिंग दूसरे चरण के मुकाबले 2.36 फीसदी ज्यादा रही। चौथे और पांचवें चरण के मतदान के दिन तापमान दूसरे और तीसरे चरण के मुकाबले कम रहा तो वोटिंग भी दूसरे व तीसरे चरण से ज्यादा हुई।
विज्ञापन


छठे चरण में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा और लू के थपेड़ों ने मुश्किलें बढ़ा दीं तो इस चरण में मतदान भी सबसे कम हुआ। सातवें चरण के मतदान के दिन भी सूरज ने ताप दिखाया तो मतदान 56 प्रतिशत को पार नहीं कर पाया। यूपी में 80 सीटों पर वर्ष 2019 में 59.21 प्रतिशत मतदान हुआ था, जोकि वर्ष 2024 में घटकर करीब 57.10 प्रतिशत रह गया।

पहले, दूसरे, तीसरे और सातवें चरण में रहा काफी अंतर
वर्ष 2019 के मुकाबले 2024 में पहले, दूसरे, तीसरे और सातवें चरण के मत प्रतिशत में काफी अंतर रहा। 2019 के मुकाबले इस बार पहले चरण में 5.5 प्रतिशत तो दूसरे चरण में 7.48 प्रतिशत कम वोट पड़े। इसी तरह से तीसरे चरण में 2.47 प्रतिशत तो सातवें चरण में करीब 2.77 प्रतिशत कम वोट पड़े।
 

                                   
चरण मत प्रतिशत तापमान (डिग्री सेंटीग्रेड)
पहला चरण 61.11 39
दूसरा चरण 55.19   41
तीसरा चरण 57.55 42
चौथा चरण 58.22 40
पांचवां चरण 58.02 40
छठा चरण 54.04 43
सातवां चरण             55.60                         43
विज्ञापन

पहले, दूसरे, तीसरे और सातवें चरण में रहा काफी अंतर

वर्ष 2019 के मुकाबले 2024 में पहले, दूसरे, तीसरे और सातवें चरण के मत प्रतिशत में काफी अंतर रहा। 2019 के मुकाबले इस बार पहले चरण में 5.5 प्रतिशत तो दूसरे चरण में 7.48 प्रतिशत कम वोट पड़े। इसी तरह से तीसरे चरण में 2.47 प्रतिशत तो सातवें चरण में करीब 2.77 प्रतिशत कम वोट पड़े। बाकी चरणों में 2019 के मुकाबले 0.44 से 0.53 प्रतिशत का ही अंतर रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें