फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी या प्रियंका: अब कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने की खुदकुशी की कोशिश, अमेठी से टिकट फाइनल न होने से खफा

Wed, 01 May 2024 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। दोनों सीटों से प्रत्याशी फाइनल नहीं होने से कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे रहा है। अब अमेठी में ब्लॉक अध्यक्ष ने जान देने की कोशिश है। 
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस भवन परिसर में मंगलवार की देर शाम ब्लॉक अध्यक्ष ने खुदकुशी की कोशिश की। उन्होंने पेड़ पर फंदा डालकर लटकने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचा लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सेनानी ने अमेठी से अब तक टिकट फाइनल नहीं होने से खफा होकर यह कदम उठाने की कोशिश की। वह कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। 



इससे पहले, अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर निर्णय न होने से कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। दावेदार के नाम को लेकर चल रही उलझन के बीच मंगलवार की शाम को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
विज्ञापन


कांग्रेसी 'अमेठी मांगे गांधी परिवार, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी' का नारा लगा रहे थे। धरना दे रहे लोगों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र सहित अन्य कांग्रेसी शामिल हैं।
Trending Videos

बता दें कि अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीट पर गांधी परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा लेकिन अभी तक घोषणा न होने से कार्यकर्ताओं का धैर्य अब जवाब देने लगा है।
 

अमेठी में पांचवे चरण (20 मई) में मतदान होगा। इसके लिए 26 अप्रैल से नामांकन शुरू हो गए थे और नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है। इस सीट पर राहुल गांधी के नाम का एलान हो सकता है।

 

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे लेकिन अब तक नाम घोषित न होने से संशय बढ़ता जा रहा है। इन सबके बीच दिल्ली से अमेठी की हरेक राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। हालांकि तीन मई को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय का अमेठी दौरा है।
विज्ञापन

अमेठी के कांग्रेस नेताओं का दावा है कि अगर राहुल गांधी इस बार अमेठी से चुनाव लड़ते हैं तो उनकी जीत तय है। 2019 में उन्हें भाजपा नेता स्मृति जूबिन ईरानी के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें