चुनावी रणनीति से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस चरण में प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, बस्ती और आजमगढ़ में कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। इन जगहों पर हार-जीत का अंतर काफी कम हो सकता है। अंतिम चरण में भी भाजपा सिर्फ गाजीपुर और घोसी में कड़ा संघर्ष मान रही है, शेष सीटों पर जीत पक्की होने का दावा कर रही है।
कांग्रेस : 12 सीटें जीतने का दावा
इंडिया गठबंधन के तहत प्रदेश की 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस को उम्मीद है कि वह रायबरेली और अमेठी के साथ ही प्रयागराज, देवरिया, बांसगांव, सहारनपुर, अमरोहा, फतेहपुर सीकरी, बाराबंकी, झांसी सीट जीत सकती है। जबकि मथुरा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, सीतापुर समेत पांच सीटों पर कांटे का संघर्ष रहा है।
- पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय का दावा है कि पार्टी कम से कम 12 सीटें जीतेगी। जातिगत समीकरण पक्ष में रहा है। कांग्रेस का घोषणा पत्र मतदाताओं को पसंद आया है।