डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान प्रशासन ने मरीजों को लू से बचने तथा जरूरी होने पर ही अस्पताल आने की सलाह दी है। संस्थान के निदेशक के मुताबिक अगले कुछ दिन में लू का प्रकोप कुछ कम होगा। तब तक जरूरी दवाएं लेते रहें तथा अपना बचाव करें।
संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह के मुताबिक जिन मरीजों के नियमित चेकअप का समय निर्धारित है उनसे अनुरोध है कि यदि कोई तकलीफ नहीं है तो आगे का समय सुनिश्चित करा लें तथा हृदय और अन्य दीर्घकालिक बीमारियों के लिए सलाह में दी गयी दवाएं लेना जारी रखें। 15-20 दिन में गर्मी कम हो जाने पर संबंधित डॉक्टर से मिलकर अग्रिम परामर्श ले सकते हैं।