फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शराब की दुकानें रहेंगी बंद, बार और क्लब को लेकर भी आया आदेश; जानिए डिटेल

Wed, 13 Aug 2025 09:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Alcohol ban on 15th August: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी की राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शराब के साथ भांग भी उस दिन नहीं बिक सकेगी। 
विज्ञापन
15 अगस्त को शराब की दुकानें रहेंगी बंद। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले की सभी शराब की दुकानें, मॉडल शॉप, भांग की दुकानें और बार बंद रहेंगे। डीएम विशाख जी ने आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को इसका पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने इसका उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अनुज्ञापनधारकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।

विज्ञापन

दिल्ली में लगातार दो दिन बंद रहेंगे ठेके

दिल्ली में इस सप्ताह लगातार दो दिन शराब की दुकानें बंद करेंगी। जिसमें स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व शामिल है। दिल्ली आबकारी नियम के तहत विभिन्न लाइसेंस श्रेणियों की शराब की दुकानें 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर बंद रहेंगी।

इसे लेकर दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि सभी खुदरा शराब की दुकानें, बार, रेस्टोरेंट, होटल और क्लब स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ दो अक्टूबर, महात्मा गांधी की जयंती पर भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में शराब मिलने के मामले की जांच शुरू

 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के एसी डक्ट में मिली शराब की बोतलों के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। इसमें अटेंडेंट की भूमिका शक के दायरे में है। आरपीएफ को ऐसे इनपुट मिले हैं। ट्रेन के बरौनी से वापस आने के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किया जाएगा। पिछले दो दिन में ट्रेनों में शराब मिलने के 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के अलावा करीब आधा दर्जन मामले पकड़े गए हैं। ट्रेनों के अंदर टॉयलेट से लेकर अनाज से भरी बोरियों तक में शराब की बोतलें मिलीं हैं। ये ट्रेनें बिहार और मध्य प्रदेश जाने वाली हैं। बिहार में पूरी तरह और मध्य प्रदेश में कई धार्मिक शहरों में शराब प्रतिबंधित है। बताया जा रहा है कि कई कर्मचारी अंतरराज्यीय गिरोह के संपर्क में हैं। इसके अलावा अन्य रेलवेकर्मियों की भी इसमें मिलीभगत हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें