फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल में दौड़ रहा छात्र बेहोश, मौत; परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इंकार

Wed, 13 Aug 2025 08:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Bahraich News: यूपी के बहराइच जिले में स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल के दौरान एक छात्र गिरकर बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मौत के बाद परिवार में पसरा मातम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के सहादत इंटर कॉलेज में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाली दौड़ प्रतियोगिता का रिहर्सल हो रहा था। इस मौके पर कक्षा नौ का छात्र हिमांशु कुमार दौड़ते समय बेहोश हो गया। एक घंटे तक शिक्षक उसके मुंह पर पानी के छीटे मार होश में लाने का प्रयास करते रहे। स्थिति नाजुक देख छात्र को सीएचसी नानपारा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


स्कूल में सुबह आठ बजे स्कूल के सभी छात्रों को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता की तैयारी के लिए बुलाया गया था। इसमें भग्गापुरवा निवासी हिमांशु कुमार (15) भी सौ व दो सौ मीटर दौड़ में भाग लेने के कारण तैयारी करने के लिए आया था। पहले राउंड में सौ मीटर की दौड़ शुरू ही हुई थी कि वह अचानक ट्रैक पर दौड़ते समय बेहोश हो गया। खेल की तैयारी करा रहे शिक्षकों ने उसे दौड़ कर उठाया, लेकिन वह बेहोशी की हालत में ही था।

आरोप है कि करीब एक घंटे तक शिक्षकों को लगा की गर्मी के कारण ऐसा हुआ होगा। इसलिए वह एक घंटे तक पानी का छींटा हिमांशु के चेहरे पर मारते रहे, लेकिन इसका कोई फायदा नही हुआ। छात्र की स्थिति गंभीर देखते हुए खेल शिक्षक निमिष गुप्ता व अन्य स्टाफ ने तुरंत छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक सुरेश वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही कोतवाली नानपारा प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप स्कूल ने दिखाई लापरवाही

परिजनों का आरोप है कि जब हिमांशु बेहोश हुआ तो एक घंटे तक उसे अस्पताल नही पहुंचाया गया। देर होने के कारण ही उसके पुत्र की मौत हुई, यदि वह समय से सीएचसी पहुंच जाता तो उसकी जान बच सकती थी। विद्यालय प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सभी छात्रों का कराया जा रहा था रिहर्सल
खेल में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों को बुलाया गया था। पहले सौ मीटर रेस कराया गया था। इसमें हिमांशु भी दौड़ रहा था। कुछ दूर जाते ही वह बेहोश हो गया, तत्काल एंबुलेंस बुलाया गया। दस मिनट जब तक एंबुलेंस नही आई तब तक उसको होश में लाने का प्रयास किया गया, लेकिन हम उसे बचा नही पाए।- अरविंद मिश्र प्राचार्य शहादत इंटर कालेज

युवाओं में अचानक हृदयगति रुकने के मामले बढ़े
विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेश वर्मा के मुताबिक, हाल के वर्षों में किशोर और युवाओं में भी खेलकूद या शारीरिक परिश्रम के दौरान हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य जांच और प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सकीय निगरानी बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी समय-समय पर छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिए।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें