फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नए साल के पहले इन चार दिनों में बदली रहेगी शराब की दुकानें बंद होने की टाइमिंग, देर रात तक होगी बिक्री

Sun, 14 Dec 2025 01:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Liquor in UP: यूपी में नए साल के पहले चार दिन ऐसे रहेंगे जब शराब की दुकान बंद होने की टाइमिंग बदली रहेगी। रविवार को यह फैसला हुआ। 
विज्ञापन
शराब की दुकान बंद होने का समय बदला गया। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में नए साल के पहले शराब प्रेमियों को प्रदेश सरकार के आबकारी विभाग ने तोहफा दिया है। 2025 के अंतिम सप्ताह में चार दिन शराब की दुकानें रात दस बजे के बजाय रात 11 बजे बंद होंगी। यह तिथियां 24 और 25 दिसंबर के बाद 30 और 31 दिसंबर हैं। 

विज्ञापन


क्रिसमस को देखते हुए 24 और 25 दिसंबर को दुकानों के बंद होने का समय बढ़ाया गया है। इसी तरह नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 30 और 31 दिसंबर को दुकानें रात 11 बजे तक खुलेगी। यह फैसला संभवतः उन दिनों देर रात शराब की मांग को देखते हुए लिया गया है। प्रदेश में पहले भी कुछ विशेष तिथियों को शराब की दुकान खुलने का समय बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन


यह फैसला प्रदेश की मॉडल शॉप के लिए लागू होगा। शराब की प्रीमियम दुकानों के खुलने का समय पहले ही रात 11 बजे तक कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें