फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मिर्जापुर-गाजीपुर तक बनेगा लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वाचल, विंध्य और बुंदेलखंड हाईस्पीड कॉरिडोर से जुड़ेंगे

Wed, 08 Jul 2026 01:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी सरकार ने दो और एक्सप्रेसवे के प्रस्तावों को अंतिम रूप दे दिया है। जल्द ही इन प्रस्तावों को कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। इन एक्सप्रेसवे से पूर्वी, मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा के समय में 40 फीसदी की कमी आएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने विंध्य एक्सप्रेसवे और मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे के प्रस्तावों को अंतिम रूप दे दिया है। दोनों परियोजनाओं की डीपीआर अंतिम चरण में है और इन्हें जल्द कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा। विंध्य एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र तक विकसित किया जाएगा। साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गाजीपुर होते हुए मिर्जापुर तक लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जिससे पूर्वांचल, विंध्य और बुंदेलखंड एक हाईस्पीड नेटवर्क से जुड़ेंगे।

विज्ञापन


वहीं मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे हापुड़ से हरिद्वार तक बनेगा, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, धार्मिक पर्यटन और माल परिवहन को गति मिलेगी। लागत लगभग 400 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर आंकी गई है। प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा इंटरकनेक्टेड एक्सप्रेसवे नेटवर्क वाला राज्य बन जाएगा।

ये भी पढ़ें - चंपत राय से गोविंद देव की भेंट: दो घंटे बंद कमरे में चली बातचीत, मुलाकात के निकाले जा रहे कई मायने
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचे एक्टर अनुपम खेर, चढ़ावा चोरी को लेकर दिया बयान
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे नेटवर्क और मजबूत होने जा रहा है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विंध्य एक्सप्रेसवे प्रदेश के मौजूदा एक्सप्रेसवे नेटवर्क की सबसे महत्त्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। इसे गंगा एक्सप्रेसवे से प्रयागराज (इलाहाबाद) के बाद जोड़ते हुए वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र तक विकसित किया जाएगा। साथ ही इसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिर्जापुर होते हुए गाजीपुर तक लिंक विकसित करने की भी योजना है। इससे पूर्वांचल, विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र एक ही हाईस्पीड कॉरिडोर से जुड़ जाएंगे। चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे पहले से इस क्षेत्र को जोड़ने का काम करेगा।

दूसरी ओर, मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे मौजूदा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के आगे हापुड़ से हरिद्वार तक विकसित किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर प्रदेश का एक्सप्रेसवे नेटवर्क एक-दूसरे से पूरी तरह जुड़ जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी विकसित होगी। इससे पूर्वी, मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा समय में 40 फीसदी तक कमी आएगी और लॉजिस्टिक्स लागत भी घटेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें