फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लेखपाल संघ ने कहा एसआईआर की प्रक्रिया से दूर रहेंगे लेखपाल, आंदोलन में शामिल हुई कांग्रेस

Fri, 28 Nov 2025 10:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lekhpal in SIR process: एसआईआर के दौरान फतेहपुर के लेखपाल की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद लेखपाल संघ ने मोर्चा खोल दिया है। 
विज्ञापन
प्रदेश के कई जिलोंं में लेखपालों द्वारा प्रदर्शन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की मौत के विरोध में शुक्रवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया। साथ ही बीएलओ के तौर एसआईआर संबंधी काम का बहिष्कार भी किया। संघ ने पीसीएस अधिकारी व राजस्व निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि फतेहपुर में तैनात लेखपाल सुधीर कुमार की 26 नवंबर को शादी थी। वह छुट्टी के लिए अधिकारियों से लगातार निवेदन कर रहा था, लेकिन उसे छुट्टी नहीं दी गई। एसआईआर को लेकर 22 नवंबर को बैठक में न जाने पर एसडीएम (ईआरओ) द्वारा उसे निलंबित कर दिया।

इसके बाद भी वह 24 नवंबर को छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र देकर घर आ गया, तो एसडीएम और नायब तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक शिवराम लेखपाल के घर पहुंचे और कहा कि एसआईआर का काम पूरा कर दें या फिर किसी दूसरे को पैसा देकर स्वयं यह काम करवाएं। ऐसा न करने पर अभी तो निलंबन हुआ है, सेवा से भी बर्खास्त कर दिया जाएगा। संघ का आरोप है कि इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। संघ ने कहा है कि काम करने के बावजूद लेखपालों को परेशान किया जा रहा है। इसलिए तत्काल उत्पीड़न की कार्रवाई बंद होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपालों के आंदोलन में शामिल हुई कांग्रेस

फतेहपुर के बिंदकी में एसआईआर का कार्य कर रहे लेखपाल सुधीर कुमार की मौत मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे लेखपाल संघ के साथ कांग्रेस ने भी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। इस दौरान सुधीर कुमार के परिजनों को आर्थिक सहायता, परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं एसआईआर की समय सीमा बढ़ाए जाने की मांग की। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को देवरिया में एसआईआर के कार्य करने वाली बीएलओ रंजू दुबे की मौत पर उनके घर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी और रुद्रपुर में चल रहे लेखपाल संघ के धरने में शामिल हुए। अजय राय ने कहा कि पूरे देश में एसआईआर को लेकर एक अराजक स्थिति बन गई है। उच्च अधिकारी बीएलओ पर ना सिर्फ काम का दबाव बना रहे हैं बल्कि अनुचित कार्य का भी दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें