फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधान परिषद चुनाव: शिक्षक व स्नातक क्षेत्र से कांग्रेस ने की पांच उम्मीदवारों की घोषणा

Fri, 21 Feb 2020 10:31 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस भी कूद गई है। कांग्रेस ने शुक्रवार को स्नातक क्षेत्र से तीन और शिक्षक सीट पर एमएलसी के दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। लखनऊ स्नातक सीट से बृजेश कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन


स्नातक व शिक्षक क्षेत्र की 11 विधान परिषद सीटों पर मई के आखिर तक चुनाव प्रस्तावित है। इन सीटों पर  विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 6 मई को पूरा हो रहा है। कांग्रेस ने शुक्रवार को पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजेश द्विवेदी, मेरठ स्नातक क्षेत्र से जितेन्द्र कुमार गौड़ और इलाहाबाद स्नातक सीट से अजय कुमार सिंह उम्मीदवार होंगे। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नागेन्द्र दत्त त्रिपाठी और बरेली मुरादाबाद शिक्षक सीट से डॉ. मेंहदी हसन को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें