फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सौर एवं अक्षय ऊर्जा में देशभर में यूपी सबसे आगे, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय करेगा सम्मानित

Tue, 02 Jun 2026 10:13 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सौर एवं अक्षय ऊर्जा में देशभर में यूपी सबसे आगे है। इस पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय सम्मानित करेगा। इस उपलब्धि पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सौर ऊर्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। इसके लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से उत्तर प्रदेश को पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जल्द ही दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदेश को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन


इस उपलब्धि पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि यूपी देश का पहला राज्य है, जिसने योजना में डैशबोर्ड विकसित कर रियल-टाइम मॉनिटरिंग और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है।

पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्रदेश में अबतक 9.91 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं। इसमें 5.57 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इन संयंत्रों से 5.64 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में 1,888 मेगावाट से अधिक रूफटॉप सौर क्षमता विकसित की जा चुकी है। लाभार्थियों को अब तक 3,602 करोड़ से अधिक की केंद्रीय सब्सिडी तथा 1,200 करोड़ से अधिक की राज्य सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त 9,200 सरकारी भवनों पर 247 मेगावाट, जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग 900 मेगावाट तथा 691 वाणिज्यिक एवं औद्योगिक भवनों पर 220 मेगावाट सौर क्षमता स्थापित की जा चुकी है। वहीं पीएम-कुसुम सी-1 योजना के अंतर्गत 7,821 संयंत्रों की स्थापना कर किसानों को स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें