कौशल विकास विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रोजगार मेला के आयोजक, स्थल चयन, प्रतिभाग करने वाली नियोजक संस्थाओं एवं मेला के आयोजन पर व्यय की जाने वाली धनराशि व अन्य व्यवस्थाएं मुख्य विकास अधिकारी की निगरानी में होगी। रोजगार मेले को सफल बनाने में मंडलीय संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण, राजकीय आईटीआई, पॉलीटेक्निक व अन्य शिक्षण संस्थानों से भी सहयोग मांगा गया है।