समारोह में वरिष्ठ हास्य कवि सूर्यकुमार पांडेय और सांड़ बनारसी को बेढब बनारसी रंगभारती सम्मान से नवाजा गया। अस्वस्थ होने के कारण सांड़ बनारसी समारोह में नहीं आ सके। कवि समीर शुक्ल को रमई काका सम्मान से नवाजा गया।
इन्हें मिला मूर्खरत्न का राष्ट्रीय शिखर सम्मान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह।
लखनऊ नगर निगम का अतिक्रमण उन्मूलन प्रभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण, बिजली विभाग, वन विभाग और मुख्यमंत्री पोर्टल।
इनका हुआ गंधर्व विवाह
कवि कुमार विश्वास संग ममता बनर्जी, उप मुख्यमंत्री का कंगना रनौत, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का महबूबा मुफ्ती, श्याम कुमार का माधुरी दीक्षित और कवि अमित अनपढ़ का करीना कपूर के साथ। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की ओर से प्रत्येक जोड़े को 11-11 रुपये का नेग दिया गया।
बदन होता है बूढ़ा, दिल कभी बूढ़ा नहीं होता...
हास्य कवि सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ हास्य कवि सूर्यकुमार पांडेय की पंक्तियों पर खूब ठहाके लगे। उन्होंने पढ़ा- बदन होता है बूढ़ा, दिल कभी बूढ़ा नहीं होता, पुराना कुकर क्या सीटी बजाना छोड़ देता है। डंडा बनारसी ने सुनाया- रोज सरहद से दिखाते थे वो हथियार मुझे, एक दिन मैंने दिखाया तो बुरा मान गए। डॉ. ताराचंद तनहा ने सुनाया- गोरी तेरे होंठ यूं ज्यों फागुन के छंद, जाने किसके नाम है निविदा मोहरबंद। विनोद सिंह कलहंस, अरविंद झा, अमित अनपढ़, कमलेश मौर्य मृदु, समीर शुक्ल, राज बनारसी, नर कंकाल और श्याम कुमार ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया।