फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कफ सिरप पर आमने-सामने आए केशव- अखिलेश, डिप्टी सीएम बोले- बिना माफिया के नहीं रह सकती सपा

Sat, 20 Dec 2025 08:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

cough syrup controversy: कफ सिरप का मामला अब राजनीतिक होता जा रहा है। अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि सपा बिना माफिया के नहीं रह सकती। 
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जानलेवा कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि माफिया और समाजवादी पार्टी एक-दूसरे के बिना रह ही नहीं सकते। उन्होंने कहा कि कोडीन सिरप मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे कठोर सजा दी जाएगी। पुलिस और ईडी मामले की जांच कर रही हैं और अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को अखिलेश यादव एंड कंपनी नहीं बचा पाएगी।

विज्ञापन


केशव मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा सुप्रीमो चोरी और सीनाजोरी की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अपराध समाज के साथ द्रोह है और सिरप के नाम पर जहर पिलाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एक-एक दोषी को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई होगी।

एसआईआर के मुद्दे पर भी डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि बिहार में हार के बाद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा फॉर्म-6 को लेकर बूथ स्तर पर मेहनत कर रही है, जबकि सपा के पास कार्यकर्ता नहीं, बल्कि गुंडे और माफिया हैं।
विज्ञापन


आरक्षण के सवाल पर केशव मौर्य ने कहा कि किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। तय मानकों के अनुसार ओबीसी, एससी, एसटी और सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण मिलेगा। लेखपाल भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सुधार का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

एसआईआर को लेकर अखिलेश को घेरा

एसआईआर के मुद्दे पर अखिलेश पर प्रहार करते हुए केशव ने कहा कि सपा अध्यक्ष ने सोचा था कि बिहार में उनके रिश्तेदार तेजस्वी जीतकर सीएम बेनेंगे तो उनका भी नंबर लग जाएगा। लेकिन बिहार हारने से उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। उन्होंने कहा कि एसआईआई को लेकर अखिलेश के पुराने ट्वीट देखें तो पाएंगे कि वह हर दिन किसी न किसी नए शब्द का प्रयोग करते हैं। मौर्य ने कहा कि फॉर्म-6 को लेकर भाजपा बूथ पर मेहनत कर रही है और सपा के पास कार्यकर्ता नहीं हैं, इनके पास तो गुंडे, माफिया और अपराधी हैं। इनकी यही दशा होगी।

आरक्षण के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं
उप मुख्यमंत्री ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा। ओबीसी, एससी, एसटी और सामान्य वर्ग के गरीबों को तय मानक के मुताबिक आरक्षण दिया जाएगा। लेखपालों की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा, इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर गलतियां सुधारने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें