घटना के समय बच्चे स्कूल गए थे
भिचकौरा गांव निवासी सीमा पत्नी राजेंद्र पासवान पंचायत मित्र के पद पर कार्यरत थीं। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे उनका शव घर के अंदर खून से लथपथ पड़ा मिला। गले पर गहरे घाव के निशान थे। गले का आधा हिस्सा कटा मिला था। पास ही हत्या में प्रयुक्त गड़ासा पड़ा था। घटना के समय सीमा के तीनों बच्चे स्कूल गए थे। घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।
सीमा के जेठ रमेश के मुताबिक, उन्होंने गांव के ही रामसुमेर (45) को घर से भागते देखा था। इसके बाद रमेश व ग्रामीण घर के भीतर दाखिल हुए तो सीमा का शव जमीन पर पड़ा मिला था। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। अभी घटना के संबंध में पुलिस टीम जांच कर रही थी कि पता लगा कि भिचकौरा गांव के निकट प्राइमरी स्कूल के पास सरसों के खेत में रामसुमेर मरणासन्न अवस्था में पड़ा है।
आरोपी ने जहर खाकर दी जान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी