फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी की जूनियर वुशू टीम ने जीते 10 पदक

Mon, 07 Jul 2025 07:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बुद्धम लामा के स्वर्णिम प्रदर्शन सहित उत्तर प्रदेश की वुशू टीम ने हैदराबाद में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय जूनियर (बालक/बालिका) वुशू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और सात कांस्य पदक जीते। इसमें गौतमबुद्धनगर के बुद्धम लामा यूपी के स्टार
विज्ञापन

खिलाड़ी रहे। उन्होंने ताउलू के ननदाओ इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, और फिर ननक्वान इवेंट में रजत पदक और ननगुन इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के महासचिव मनीष कक्कड़ समेत अन्य
पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कोच अमित रोसा और नेहा कश्यप के मार्गदर्शन की भी विशेष सराहना की। प्रतियोगिता के सांडा वर्ग में आगरा के अनिरुद्ध चौहान
विज्ञापन

ने 90 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीता। वहीं ताउलू में गौतमबुद्धनगर के आर्यमान शर्मा ने सिंगल वेपन इवेंट, लखनऊ के सुनिश रावत ने गुनशु, लखनऊ की शगुन रावत ने क्वांगशु और लखनऊ की ही मान्या ने विनचुन इवेंट में
कांस्य पदक हासिल किए। इसके अलावा सांडा में गौतमबुद्धनगर के प्रियांशु चौधरी ने 75 किग्रा भारवर्ग और मेरठ के प्रशांत ने 80 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें