फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी जूनियर पुरुष हाॅकी टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए की यूपी की टीम की घोषणा कर दी गई है। यह प्रतियोगिता 28 जुलाई से आठ अगस्त तक कोयंबटूर (तमिलनाडु) में खेली जाएगी। उत्तर प्रदेश हॉकी के महासचिव रजनीश मिश्रा ने टीम की घोषणा की। टीम में कुल 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। राहुल राजभर को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। ललित पटेल और अनुराग चौहान गोलकीपर की भूमिका निभाएंगे। चयनित खिलाड़ियों में करमपुर (गाजीपुर) से मिथिलेश यादव, सत्यम पांडेय, ऋतेश पांडेय, विशाल पांडेय, त्रिलोकी और कप्तान राहुल राजभर शामिल हैं, जबकि वाराणसी से अजीत पाल, ललित पटेल (गोलकीपर), शिवम पटेल और इरफान हुसैन को चुना गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा शशि शेखर राय (प्रयागराज), उज्ज्वल पाल (इटावा), अभिजीत पाल (आजमगढ़), अभिषेक खटीक (झांसी), अनुराग चौहान (गोलकीपर, आजमगढ़), आशीष यादव (भदोही), नीरज प्रजापति (एट गांवा) और गौरव यादव (लखनऊ) को 18 सदस्यीय टीम में चयनित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें