फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जापानी कारोबारी ने पत्नी संग मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, मंत्रोच्चार-हवन के बीच हुईं रस्में

Tue, 24 Nov 2026 02:10 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में जापानी कारोबारी हीरो यूकी चिहारा और उनकी पत्नी सूजी ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। मंत्रोच्चार और हवन के बीच वैदिक परंपराओं से रस्में पूरी हुईं। दंपती के तीन बच्चे भी समारोह में शामिल हुए। भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर उन्होंने यह विवाह किया।
विज्ञापन
मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर सोमवार को जापान के जोड़े की शादी का साक्षी बना। बैंड-बाजा और न ही विदेशी अंदाज। मंत्रोच्चार, हवन की अहुतियां और वैदिक परंपराओं के बीच जापान के कारोबारी हीरो यूकी चिहारा और उनकी पत्नी सूजी ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह की रस्में पूरी कीं। दंपती के तीन बच्चे भी इस शादी के साक्षी बने। पति-पत्नी ने भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर वैदिक रीति-रिवाज से शादी करने की बात कही।

विज्ञापन


वर्तमान में थाईलैंड में रह रहे जापानी दंपती की शादी में विवेकखंड निवासी पंकज जोशी ने अहम भूमिका निभाई। दुबई के कारोबारी लखनऊ निवासी इंद्र सिंह व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा भी सहयोगी की भूमिका में रहे।

विज्ञापन


पंकज जोशी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व दुबई में उनकी मुलाकात हीरो चिहारा से हुई थी।  उन्होंने भारत घूमने की इच्छा जताई थी। बाद में परिवार समेत हिमाचल, पंजाब और लखनऊ आए थे। दंपती और उनके बच्चे भारतीय संस्कृति, खान-पान और पहनावा आदि से काफी प्रभावित हुए।

Trending Videos

शादी समारोह में शामिल होने आए थे लखनऊ

हीरो चिहारा और उनकी पत्नी सूजी अपने बच्चों के साथ तीन दिन पहले हुई पंकज जोशी की शादी में शामिल होने आए थे। विवाह की रस्में, हिंदू रीति-रिवाज से काफी प्रभावित हुए।  वैदिक रीति-रिवाज से विवाह करने की इच्छा जताई। इस पर पंकज और उनके परिवार वालों, दोस्तों ने विवाह की तैयारियां पूरी की। सोमवार को पुजारी जर्नादन ने मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न कराया।

 

विज्ञापन

बच्चों भी हुए शामिल, मंदिर में टेका माथा

माता-पिता की शादी में बच्चे युमा, सोता और शिवोरी भी शामिल हुए। शादी के बाद दंपती ने मंदिर में माथा टेका। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। पंकज और उनके परिजनों ने नव दंपती को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें