फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुरक्षा बलों के कर्मियों के टैक्स रिफंड में हेराफेरी करने वाले के ठिकानों पर आईटी का छापा, कार्रवाई जारी

Fri, 01 Aug 2025 06:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आयकर विभाग की जांच इकाई ने मल्हौर निवासी टैक्स प्रैक्टिशनर का आवास खंगाला और गोंडा में भी छापेमारी की कार्रवाई की। आरोपी बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
गोंडा में भी छापेमारी की गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग की जांच इकाई ने शुक्रवार को मल्हौर स्थित शारदा ग्रीन सिटी निवासी प्रदीप गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा, जो सुरक्षा बलों के आयकर रिटर्न दाखिल करने के दौरान हेराफेरी कर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी को अंजाम दे रहा था। आयकर विभाग के अधिकारियों को उसके आवास से सशस्त्र सीमा बल, सीआरपीएफ, दिल्ली पुलिस, वायुसेना के तमाम कर्मियों के आयकर रिफंड के दस्तावेज मिले हैं, जिनकी संख्या 4 हजार से अधिक है।

विज्ञापन


बता दें कि आयकर विभाग ने बीती 14 जुलाई देश भर के 150 ठिकानों पर छापा मारकर आयकर रिटर्न में कटौतियों और छूट दिलाने के फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। इस दौरान यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, अमरोहा, मुरादाबाद, गोंडा और सुल्तानपुर में भी कई वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और बिचौलियों के ठिकानों पर छापे मारे गए थे। इस मामले की जांच के बाद आयकर विभाग ने शुक्रवार को फिर लखनऊ और गोंडा में दो टैक्स प्रैक्टिशनर के ठिकानों को खंगाला है।

ये भी पढ़ें - राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिले नवनियुक्त मुख्य सचिव एसपी गोयल, शिष्टाचार भेंट की
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी में दो उप जिलाधिकारियों के तबादले, अंबेडकरनगर व अमेठी के एसडीएम बदले
विज्ञापन


जांच में पता चला कि कुछ वकील और चार्टर्ड अकाउंटेंट मल्हौर निवासी प्रदीप गुप्ता के जरिए सुरक्षाबलों के कर्मचारियों के टैक्स रिफंड में फर्जीवाड़ा कर टैक्स में छूट हासिल कर रहे थे। इससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि हो रही थी। आयकर विभाग को तमाम वकीलों और चार्टर्ड अकाउंटेंट का ब्योरा भी मिला है, जिनके लिए प्रदीप गुप्ता काम कर रहा था। अधिकारी अब यह पता लगा रहे हैं कि वह कितने वर्षों से यह फर्जीवाड़ा अंजाम दे रहा था और अब तक कितनी आयकर चोरी कर चुके हैं।

गोंडा में भी मारा छापा
वहीं, दूसरी ओर आयकर विभाग की टीम ने गोंडा स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी टैक्स प्रैक्टिशनर अरविंद कुमार पांडेय के आवास व कार्यालय पर भी छापा मारा है। अरविंद पांडेय शिक्षकों तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों की आयकर रिटर्न दाखिल करने के दौरान रिफंड एवं छूट हासिल करने के लिए फर्जीवाड़ा अंजाम दे रहा था। उसके ठिकानों से 5 हजार से अधिक लोगों के आयकर रिटर्न से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनकी गहनता से पड़ताल की जा रही है। जांच में पता चला है कि वह भी कुछ चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए काम करता है। आयकर विभाग जल्द इस मामले में अहम खुलासा करने की तैयारी में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें