माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक प्रवेश परीक्षा सत्र-2025-26 की काउंसिलिंग के क्रम में शुक्रवार को पंच वर्षीय एलएलबी और अप्लायड जीयोलाॅजी की सीटों के लिए, पाठ्यक्रम के मेरिट के अनुसार पहली आवंटन सूची जारी कर दी गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गाैरव ने बताया कि मेरिट के हिसाब से जारी की गई आवंटित सूची देख कर सीटें कंफर्म करने को विद्यार्थी 4 अगस्त तक फीस जरुर जमा कर दें।