फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP IPS Transfer: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस... 14 आईपीएस इधर से उधर, जानें किसे-कहां की मिली जिम्मेदारी

Tue, 06 May 2025 06:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

IPS Transfer In UP: मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह को सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है। अयोध्या के एसएसपी राजकरन अय्यर को गोरखपुर का एसएसपी बनाया गया है, जबकि गोरखपुर में तैनात गौरव ग्रोवर को अयोध्या भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP IPS Transfer List: शासन ने सोमवार देर रात 14 आईपीएस का तबादला कर दिया, जिसमें वाराणसी के आईजी रेंज मोहित गुप्ता शामिल हैं। मोहित को सचिव गृह बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। सहारनपुर के डीआईजी अजय साहनी को बरेली रेंज का जिम्मा दिया गया है। 

विज्ञापन


डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण को वाराणसी रेंज का डीआईजी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह को सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है। अयोध्या के एसएसपी राजकरन अय्यर को गोरखपुर का एसएसपी बनाया गया है, जबकि गोरखपुर में तैनात गौरव ग्रोवर को अयोध्या भेजा गया है। इटावा के एसएसपी संजय कुमार को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। पीएसी लखनऊ में तैनात अनूप कुमार सिंह को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है। 

कौशांबी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को इटावा की कमान दी गई है। गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार को कौशांबी का एसपी बनाया गया है। फतेहपुर के एसपी धवल जायसवाल को गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। संतकबीरनगर के एसपी सत्यजीत को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है। गोरखपुर में एसपी रेलवे संदीप कुमार मीना को संतकबीरनगर का एसपी बनाया गया है। एसीओ में तैनात लक्ष्मी निवास मिश्रा को गोरखपुर का एसपी रेलवे बनाया गया है।
विज्ञापन

 
क्र. अधिकारी का नाम व बैच  वर्तमान तैनाती  नवीन तैनाती 
1 मोहित गुप्ता, आईपीएस-आरआर-2006  पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी। सचिव (गृह), उ०प्र० शासन, लखनऊ। 
2 अजय कुमार साहनी, आईपीएस-आरआर-2009  पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली। 
3 वैभव कृष्णा, आईपीएस-आरआर-2010 पुलिस उपमहानिरीक्षक, महाकुम्भ मेला प्रयागराज।  पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी। 
4 अभिषेक सिंह, आईपीएस-आरआर-2011 पुलिस उपमहानिरीक्षका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर।  पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर। 
5 राज करन नैय्यर, आईपीएस-आरआर-2012  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या।  दरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर। 
6  डॉ० गौरव ग्रोवर, आईपीएस-आरआर-2013  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गौरखपुर।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या। 
7 संजय कुमार, आईपीएस-एसपीएस-2014  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटाया।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर। 
8 अनूप कुमार सिंह, आईपीएस-आरआर-2014  सेनानायक 35वी वाहिनी पीएसी, लखनऊ।  पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर। 
9  बृजेश कुमार श्रीवास्तव, आईपीएस-एसपीएस-2015  पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटावा।
10 राजेश कुमार-।।, आईपीएस-एसपीएस-2015  पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद। पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी। 
11 धवल जायसवाल, आईपीएस-आरआर-2016  पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर। पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद। 
12 सत्यजीत गुप्ता, आईपीएस-आरआर-2017  पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर। 
पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर।
13 संदीप कुमार मीना, आईपीएस-आरआर-2018  पुलिस अधीक्षक रेलवे, गोरखपुर।  पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर। 
14 लक्ष्मी निवास मिश्र, आईपीएस-एसपीएस-0 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, मुख्यालय लखनऊ। 
पुलिस अधीक्षक रेलवे, गोरखपुर। 

 

यह भी पढ़ें: Sambhal Violence: विधायक के बेटे को एसआईटी ने नोटिस तामील कराया, आज होगी पूछताछ; भीड़ को उकसाने का है आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें