फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दरोगा को तीर मारने वाले बर्खास्त कर्मचारी के नक्सली कनेक्शन की तफ्तीश शुरू, जेल से मंगाई गई जानकारी

Sun, 25 May 2025 11:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Arrow attack on police inspector: शुक्रवार को सीबीआई दफ्तर में दरोगा को तीर मारने वाले बर्खास्त रेलवेकर्मी दिनेश मुर्मु के नक्सली कनेक्शन की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
आरोपी ने तीर कमान से किया था हमला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरतगंज में शुक्रवार को सीबीआई दफ्तर में सुरक्षा में तैनात एएसआई वीरेंद्र को तीन मारने वाले बर्खास्त रेलवेकर्मी दिनेश मुर्मु के नक्सली कनेक्शन की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने तिहाड़ और जौनपुर जेल से भी आरोपी के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि जब वह जेल में बंद था तब उससे कौन-कौन मिलने आता था। साथ ही बिहार पुलिस से दिनेश के परिजनों का ब्योरा मांगा गया है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि जौनपुर और तिहाड़ जेल प्रशासन को पत्र लिखकर दिनेश के मुलाकातियों का ब्योरा मांगा गया है।

शुक्रवार को हुई थी घटना
राजधानी लखनऊ में दो दिन पहले सीबीआई दफ्तर में तैनात एएसआई पर तीर से हमला किया गया। रविवार को इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है, कि आरोपी दिनेश मुर्मू धनुष की कमान में तीर लेकर आफिस पहुंचा। गेट पर तैनात एएसआई वीरेंद्र सिंह के सीने में तीर मार दिया। वह बचने के लिए अंदर की तरफ भागे तो आरोपी उनके पीछे भागा। 
विज्ञापन


अंदर घुसकर उन पर दूसरी बार तीर से हमला किया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। मौजूद सुरक्षाकर्मी बचने के लिए छिपने लगे। फिर एक कर्मी ने किसी तरह हिम्मत करके आरोपी पर लाठी से वार किया। इससे वह थोड़ा नरम पड़ा। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।     

हजरतगंज स्थित सीबीआई दफ्तर में शुक्रवार दोपहर बिहार के मुंगेर निवासी दिनेश मुर्मू ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एएसआई वीरेंद्र सिंह को सीने पर तीर मारकर घायल कर दिया। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। केस दर्ज कर दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें