उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने उत्तर मध्यमा के टॉपर की डिग्री जन्मतिथि में गड़बड़ी पाए जाने के बाद निरस्त कर दी। जांच के आधार पर यह कार्रवाई हुई है। टॉपर को मिली एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र भी वापस लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने उत्तर मध्यमा (इंटर) के टॉपर की डिग्री निरस्त कर दी है। जन्मतिथि में गड़बड़ी की शिकायत के बाद पुलिस और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की जांच में मामला सामने आने पर परिषद ने यह कार्रवाई की। टॉपर को दी गई एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र भी वापस लिया जाएगा।
विज्ञापन
बताया गया कि टॉपर की शैक्षिक अभिलेखों में दर्ज जन्मतिथि को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर परिषद ने परिणाम और प्रमाणपत्र से जुड़ी कार्रवाई करते हुए डिग्री निरस्त करने का निर्णय लिया। परिषद के इस फैसले के बाद संबंधित छात्र से पुरस्कार के रूप में दी गई धनराशि और अन्य सम्मान वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मामले ने संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा और अभिलेखों की जांच व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।