फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 50 फीसदी से ज्यादा बिजली चोरी वाले फीडर पर प्राथमिकता से लगाएं स्मार्ट मीटर, ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश

Fri, 19 Sep 2025 10:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विभागीय कामकाज की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडरों पर विजिलेंस की कार्रवाई हो। जहां विद्युत चोरी अधिक है, वहां कार्रवाई अवश्य की जाए। 
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि 50 फीसदी से ज्यादा बिजली चोरी वाले फीडरों को चिह्नित करें और यहां प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाएं। विजिलेंस की कार्रवाई भी की जाए। पुराने संविदाकर्मियों को हटाकर नए को तैनात किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि त्योहारों में अंधेरा या बिजली कटौती किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगी।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को शक्ति भवन में विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीमें अपनी मर्जी से कहीं भी छापेमारी न करें। उन्होंने हिदायत दी कि जहां विद्युत चोरी अधिक है, वहां कार्रवाई अवश्य की जाए। लेकिन कार्रवाई करते समय पारदर्शिता और जवाबदेही का पालन किया जाए। गरीब एवं छोटे उपभोक्ताओं को बिल्कुल भी परेशान न किया जाए।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- त्योहारों का समय संवेदनशील, अलर्ट रहें अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- निष्पक्ष चुनाव हों तो भाजपा कोई सीट नहीं जीत सकती


बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाई लास एरिया में भी ट्रांसफार्मर समय पर बदले जाएं। जहां पर 90 प्रतिशत उपभोक्ता विद्युत बिल नहीं दे रहे हैं वहां पर भी मरम्मत एवं ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही ससमय सुनिश्चित की जाए, जिससे बिल देने वाले 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें