फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बहराइच में ताऊ के घर गए मासूम का अपहरण

Wed, 09 Sep 2020 10:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महिला का अपहरण
विज्ञापन
बहराइच में जैतापुर गांव स्थित अपने ताऊ के घर खेलने गए ढाई साल के बच्चे का अपहरण हो गया। मासूूूम के लापता होने की सूचना पर एएसपी ग्रामीण, महसी सीओ व स्वाट टीम ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। एएसपी ने परिवारीजनों से बातचीत कर बच्चे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिवारीजनों को भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द मासूम को ढूंढ निकाला जाएगा। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव निवासी रामू के बड़े भाई विनोद का घर भी आधा किमी दूरी पर बना है। मंगलवार को रामू का ढाई वर्षीय बेटा वीर अपने ताऊ के घर खेलने के लिए गया हुआ था। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो रामू ने बड़े भाई विनोद के घर जाकर वीर के न आने की बात बताई। बच्चे के घर न पहुंचने की बात सुनकर सभी के होश उड़ गए।

काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो परिवारीजन थाने पहुंचे। बौंडी थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। घटना की सूचना पर बुधवार को एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व महसी सीओ शंकर प्रसाद ने भी घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। परिवारीजनों से बातचीत कर आसपास के लोगों के बारे में जानकारी ली। स्वाट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बच्चे की तलाश के लिए चारों ओर जाल बिछा दी है।
विज्ञापन


किसी से नहीं है कोई रंजिश
पुलिस जांच के दौरान हुए पूछताछ में परिवारीजनों ने किसी से कोई रंजिश न होने की बात कही है। परिवारीजनों के मुताबिक वीर अपने ताऊ के घर रोज दिन भर में दो-तीन बार खेलने जाया करता था।


एएसपी अशोक कुमार ने कहा किमामला संज्ञान में आया है। मौके पर जाकर जांच की गई है। परिवारीजनों से बातचीत करके उन्हें ूबच्चे की तलाश कराने का भरोसा दिलाया गया है। पुलिस लगी हुई है, जल्द से जल्द बच्चे को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें