फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 166 दिन जेल काटने वाले निर्दोष सिपाही की आखिरकार हुई जॉइनिंग, कई दिनों से लगा रहा था चक्कर

Fri, 14 Aug 2026 09:14 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सिपाही को 166 दिन जेल में रहना पड़ा। एक अगस्त को वह जेल से बाहर आए। उनकी तैनाती सुरक्षा वाहिनी में थी, लिहाजा वह ड्यूटी जॉइन करने के बाद अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 साल पहले मर चुके व्यक्ति के वारंट पर गिरफ्तार किए गए सिपाही अखिलेश त्रिपाठी को आखिरकार बृहस्पतिवार को विभाग ने ड्यूटी जॉइन करवा लिया। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर कमांडेंट ने खुद सिपाही को बुलाया और कागजी कार्रवाई पूरी कर देर शाम आमद करवा ली। अब सिपाही अपनी रूटीन की ड्यूटी करेगा।

विज्ञापन


राजस्थान के सवाई माधोपुर पुलिस ने फरवरी में सिपाही अखिलेश त्रिपाठी को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिस अखिलेश त्रिपाठी के खिलाफ वारंट जारी था, उसकी करीब 26 साल पहले ही मौत हो चुकी थी। नाम एक होने के कारण राजस्थान पुलिस ने लखनऊ में तैनात सिपाही को ही आरोपी समझ लिया।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी : एएसपी बने विवेचक, अंतिम दौर में पहुंची विस्तृत जांच, एसआईटी 10 दिन में देगी रिपोर्ट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शत्रु संपत्तियां : कहीं मॉल तो कहीं होटल, सरकारी विभागों का भी कब्जा, अरबों रुपये की संपत्ति से हो रही मोटी कमाई
विज्ञापन


सिपाही को 166 दिन जेल में रहना पड़ा। एक अगस्त को वह जेल से बाहर आए। उनकी तैनाती सुरक्षा वाहिनी में थी, लिहाजा वह ड्यूटी जॉइन करने के बाद अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे थे।

कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बृहस्पतिवार को जब अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया, तब अधिकारी हरकत में आए। अखिलेश ने बताया कि कमांडेंट के बुलावे पर वाहिनी पहुंचे, जहां हाईकोर्ट का ऑर्डर समेत सभी दस्तावेज दिए। उसके बाद उनकी आमद करवा ली गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें