फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हज के लिए महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, 32 फीसदी आवेदन बढ़ा; दो साल बाद फिर दस हजार के पार पहुंची संख्या

Thu, 30 Jul 2026 10:01 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश से हज 2027 के लिए 22,510 आवेदन मिले हैं, जिनमें 10,563 महिलाओं ने आवेदन किया है। पिछले वर्ष की तुलना में महिला आवेदनों में करीब 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कुल आवेदनों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 47 प्रतिशत है, जिससे हज यात्रा के प्रति बढ़ती भागीदारी सामने आई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज-2027 के लिए 10563 महिलाओं ने आवेदन कर साबित किया है कि इबादत के इस मुकद्दस सफर के प्रति उनका जज्बा लगातार मजबूत हो रहा है। यही वजह है कि पिछले साल के मुकाबले महिला आवेदनों में करीब 32 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


प्रदेश से हज-2027 के लिए प्राप्त 22510 आवेदनों में 11947 पुरुष और 10563 महिलाएं शामिल हैं। यानी कुल आवेदनों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 47 प्रतिशत है। वर्ष 2026 में 7990 महिलाओं ने आवेदन किया था, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 10563 पहुंच गई। यानी 2573 महिलाओं ने अधिक आवेदन किया। वहीं वर्ष 2025 में महिला आवेदकों की संख्या 6407, वर्ष 2024 में 8486, वर्ष 2023 में 11690 और वर्ष 2022 में 3442 दर्ज की गई।

इस साल हज के लिए आवेदन करने वाली लखनऊ सदर निवासी शिद्रा ने बताया कि कई वर्षों से हज पर जाने की दुआ कर रही हूं। इस बार आवेदन किया है। अगर अल्लाह ने बुलावा दिया तो यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत होगी। वहीं वर्ष 2026 में हज कर चुकीं सोनभद्र की खुर्शीद बानो का कहना है कि हज जाकर एहसास होता है कि इंसानियत, सब्र और इबादत ही जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत है। हज ट्रेनर कारी मोहम्मद इश्हाक का कहना है कि अब बड़ी संख्या में महिलाएं आगे आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें