मुंबई में रहने वाले आजमी के करीबी चांदवानी के मोबाइल से भी तमाम ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिसमें हवाला के जरिये कई प्रोजेक्ट्स में आजमी ने करोड़ों रुपये निवेश करने का जिक्र है। इससे साफ हो गया कि अबू आजमी विनायक ग्रुप का पार्टनर, शेयरहोल्डर और लाभार्थी है।
महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी की मुंबई में बेनामी संपत्तियों को भी आयकर विभाग तलाशेगा। वाराणसी और भोपाल में कई बेनामी संपत्तियों को जब्त कर चुका आयकर विभाग अब आजमी की बाकी संपत्तियों की भी जांच करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
बीते दिनों आयकर विभाग ने आजमी के करीबियों और वाराणसी के विनायक ग्रुप के ठिकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान आजमी के कई पार्टनर्स के मोबाइल में व्हाट्सएप संदेश मिले थे, जिसमें मुंबई की संपत्तियों में भी करोड़ों रुपये निवेश करने का जिक्र था। आयकर विभाग के हाथ लगे इन संदेशों में विनायक ग्रुप की आभा गणेश गुप्ता का अबू आजमी के करीबी महबूब भिवंडी के बीच मुंबई के भिंवडी में बनाए गये फ्लैटों से संबंधित पाया गया। यह प्रोजेक्ट ओशियन ड्वेलिंग्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बनाया गया था, जिसमें आभा गणेश गुप्ता और सर्वेश कुमार अग्रवाल निदेशक हैं।
इसके अलावा मुंबई में रहने वाले आजमी के करीबी चांदवानी के मोबाइल से भी तमाम ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिसमें हवाला के जरिये कई प्रोजेक्ट्स में आजमी ने करोड़ों रुपये निवेश करने का जिक्र है। इससे साफ हो गया कि अबू आजमी विनायक ग्रुप का पार्टनर, शेयरहोल्डर और लाभार्थी है।
विज्ञापन
पार्टनरों से संबंध से किया इन्कार
आयकर विभाग ने जब बेनामी संपत्तियों को लेकर अबू आजमी पर शिकंजा कसते हुए जवाब-तलब करना शुरू किया, तो उन्होंने अपने पार्टनर्स से कोई भी कारोबारी रिश्ता होने से साफ इन्कार कर दिया। उन्होंने 6 जुलाई 2023 को आयकर विभाग को भेजे हलफनामे में कहा कि उनका संदीप दोषी, आभा गणेश गुप्ता, अभिनव पांडेय, अनीसुर रहमान और मुकुल कुमार शाह से कोई कारोबारी रिश्ता नहीं है। साथ ही विस्तृत जवाब देने के लिए 15 दिन का समय और मांगा। तत्पश्चात उन्होंने अपना बयान दर्ज कराने के लिए आने में असमर्थता जता दी। जबकि आयकर की जांच में उनके पार्टनर्स टूट गए और उन्होंने अबू आजमी की बेनामी संपत्तियों का राज खोल दिया।