फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की चार बेनामी संपत्तियों को आयकर विभाग ने किया जब्त

Wed, 20 Nov 2024 07:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की चार बेनामी संपत्तियों को आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है। ये संपत्तियां गोमतीनगर के खरगापुर, आशियाना और मोहनलालगंज इलाके की हैं।
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की राजधानी स्थित चार बेनामी संपत्तियों को आयकर विभाग ने मंगलवार को जब्त कर लिया। ये संपत्तियां गोमतीनगर के खरगापुर, आशियाना और मोहनलालगंज इलाके में गायत्री ने अपने करीबियों के नाम पर खरीदी थीं। आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति निषेध इकाई ने कुछ दिन पहले इन संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को चारों संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की है। ये संपत्तियां वर्ष 2018 और 2019 में गायत्री के जेल में रहने के दौरान खरीदी गई थीं। इनकी वर्तमान बाजार कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक है। इनमें खरगापुर में करीब 3000 वर्ग फीट का भूखंड, मोहनलालगंज के पुरसेनी मे 2000 वर्ग फीट और 1014 वर्ग फीट का मकान तथा कानपुर रोड स्थित आशियाना कॉलोनी के सेक्टर के स्थित करीब 2500 वर्ग फीट का मकान शामिल है। 

ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: प्रदूषित पछुआ हवाओं का प्रदेश में असर दिखना हुआ शुरू, इन जिलों में भारी कोहरे का अलर्ट जारी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती पेपर लीक करने के आरोपी रवि अत्री व सुभाष प्रकाश ईडी रिमांड पर, पूछताछ शुरू
विज्ञापन


खरगापुर में भूखंड जब्त करने की कार्रवाई के दौरान एक भाजपा नेता ने मौके पर आकर हंगामा किया। उसने भूखंड को खरीदने का दावा किया। हालांकि टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए जब्तीकरण की कार्रवाई जारी रखी। आयकर विभाग इन संपत्तियों को जब्त करने की जानकारी जल्द हाईकोर्ट को देगा।

कई शहरों में खरीदी संपत्तियां
बता दें कि गायत्री प्रजापति ने खनन घोटाले की काली कमाई से कई शहरों में बेनामी संपत्तियां खरीदी थीं। अधिकतर संपत्तियों को 5 फर्जी कंपनियों के जरिए खरीदा गया था। गायत्री के जेल जाने के बाद इनमें से तमाम संपत्तियों को राजनेताओं द्वारा खरीदे जाने के सुराग भी आयकर विभाग के हाथ लगे हैं। वहीं दूसरी ओर गायत्री प्रजापति की 50 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्तियों को ईडी अब तक जब्त कर चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें