फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : आपके घर या दुकान के सामने वाहन खड़ा है तो खुद कराएं चालान, यातायात पुलिस ने जारी किए तीन हेल्पलाइन नंबर

Mon, 19 Jul 2021 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एडीसीपी यातायात के मुताबिक यातायात कंट्रोल रूम के तीन नंबर को पब्लिक के लिए हेल्पलाइन नंबर के रुप में जारी किया गया है। इन नंबरों पर कॉल करने पर यातायात पुलिस के जवान किसी भी इलाके में घरों व दुकानों के बाहर खड़े वाहन का चालान काटने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यातायात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर कोई आपके घर या दुकान केसामने बिना आपकी मर्जी के वाहन खड़ा कर चला गया है। जिसके कारण बाहर निकला मुश्किल है तो आपकी मदद के लिए यातायात पुलिस तैयार है। इसके लिए विशेष योजना तैयार की गई है। यातायात पुलिस ने तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इन नंबरों पर शिकायत करने पर यातायात पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर फोटों खींचेगें और तत्काल वाहन का चालान काटेंगे।

विज्ञापन


एडीसीपी यातायात श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक यातायात कंट्रोल रूम के तीन नंबर को पब्लिक के लिए हेल्पलाइन नंबर के रुप में जारी किया गया है। इन नंबरों में 9454405155, 6389304141 और  6389304242 है। इन नंबरों पर कॉल करने पर यातायात पुलिस के जवान किसी भी इलाके में घरों व दुकानों के बाहर खड़े वाहन का चालान काटने पहुंचेंगे।

संबंधित थाने में खड़े कर दिये जाएंगे वाहन
एडीसीपी यातायात के मुताबिक बाजार में इस तरह की अधिक शिकायतें बाजारों व बाजार के आसपास के कालोनियों से आती हैं। जहां लोग खरीदारी करने के लिए अपना वाहन कहीं भी खड़े कर देते हैं। जिसके दरवाजे पर गाड़ी खड़ी होगी। वह यातायात पुलिस के इन नंबरों का शिकायत करेग। यातायात पुलिस के कर्मचारी वहां पहुंचकर एक घंटे वाहन स्वामी को हटाने का इंतजार करेंगे। इसके बाद संबंधित थाने में वाहन को जमा करा दिया जाएगा। जिसकी इंट्री थाने की जीडी में करा दी जाएगी।
विज्ञापन


पार्किंग न रखने वाले प्रतिष्ठानों को जारी होगी नोटिस
एडीसीपी ने साफ कहा कि घर व दुकान के बाहर वाहन पार्क करने वाला व्यक्ति किसी व्यावासयिक प्रतिष्ठान में जाता है। जहां पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं है। तो उस व्यावसायिक प्रतिष्ठान के मालिक को भी यातायात पुलिस नोटिस देगी। अगर तय समय पर पार्किंग का निर्माण नहीं कराया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालक पार्किंग व्यवस्था नहीं करते हैं। जिससे आसपास के लोगों को दिक्कत होती है। यह नई व्यवस्था इसी को देखते हुए की गई है। हेल्पलाइन पर आई शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रवण कुमार सिंह, एडीसीपी यातायात ने बताया कि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें