अखिलेश ने कहा कि गीता में लिखा है कि माया में रह कर भी जो माया से जो दूर रहे, वो योगी है। गुरु नानक ने भी कहा था वस्त्र पहनने, कान छिदवाने से कोई योगी नहीं होता है। जिस समय शिखा को पकड़ कर अपमानित किया जा रहा था, तब भाजपा वाले कहां थे। अब घटिया आरोप लगवा रहे हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बटुक ब्राह्मणों के शिखा पूजन पर कहा कि सनातन व्यवस्था में किसी को गंगा स्नान से नहीं रोका जा सकता, लेकिन इस सरकार में शंकराचार्य को स्नान नहीं करने दिया गया।
भाजपा को विकास से नफरत है
अखिलेश ने कहा कि गोमती का पानी को दूषित होने से लोग बीमार हो रहे हैं। हम हिंडन, वरुणा और काली नदी साफ कर रहे थे, भाजपा ने कुछ नहीं किया। ये विकास से नफरत करते है। इनकी अंडरग्राउंड पाइपलाइन में भी भ्रष्टाचार है। सीएम के जापान दौरे पर बोले कि वह क्योटो क्यों नहीं जा रहे हैं? बदायूं के वायरल वीडियो पर बोले कि भाजपा वाले नफरत फैलाना चाहते हैं।
100 विधायक लाओ, हम बना देंगे मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा के प्रमुख नेताओं को 100 विधायक तोड़कर लाने का ऑफर देते हुए कहा कि जो नेता इतने विधायक तोड़ लेता है, तो हम उसे मुख्यमंत्री बनने के लिए समर्थन दे देंगे। उनका यह खुला ऑफर दोनों डिप्टी सीएम के लिए है, हालांकि अखिलेश ने किसी का नाम नहीं लिया। बोले कि यह ऑफर अगले एक सप्ताह तक रहेगा।