फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : हैदराबाद की उड़ान निरस्त, तकनीकी दिक्कतों के कारण संचालन गड़बड़ाया; ये विमान रहे लेट

Thu, 27 Nov 2025 10:23 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कोहरे और तकनीकी समस्याओं के कारण लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कई उड़ानों में देरी हुई और हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-608 निरस्त कर दी गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे व तकनीकी दिक्कतों के चलते बृहस्पतिवार को भी विमानों का संचालन गड़बड़ाया। दो दर्जन उड़ानें देरी की शिकार हुईं। हैदराबाद से लखनऊ आने वाली उड़ान निरस्त कर दी गई। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हैदराबाद से आने वाली इंडिगो 6ई-608 उड़ान बृहस्पतिवार को निरस्त रही।
विज्ञापन


इसके अलावा बृहस्पतिवार को लखनऊ से इंदौर की उड़ान 6ई-7221 पौन घंटे, मुंबई की उड़ान 6ई-6222 चालीस मिनट, बंगलूरू की उड़ान 6ई-435 पौने दो घंटे, झारसुगड़ा जाने वाली ओजी-229 पैंतालिस मिनट, रायपुर की फ्लाइट 6ई-7027 एक घंटे, दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान एआई-1877 आधे घंटे, पुणे जाने वाली 6ई-118 एक घंटे, मुंबई जाने वाली 6ई-5201 पौन घंटे, हैदराबाद की 6ई-6166 पौन घंटे, दिल्ली की एक्ससी-6489 पचास मिनट देरी से रवाना हो सकी।

देरी से लखनऊ में हुईं लैंड

लखनऊ आने वाले कई विमानों की लैंडिंग में भी देरी हुई। इसमें इंडिगो की हैदराबाद से आने वाली 6ई- 453 डेढ़ घंटे, पटना से आने वाली 6ई-925 दो घंटे, अहमदाबाद से आने वाली 6ई-935 पैंतीस मिनट, दिल्ली से आने वाली 6ई-6614 चालीस मिनट, दिल्ली से आने वाली एक्ससी-6488 एक घंटे व अहमदाबाद से आने वाली 6ई-6244 डेढ़ घंटे देरी की शिकार हुईं।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें