फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: होली पर घर वापसी शुरू, दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में कन्फर्म सीट हुई कठिन; स्टेशनों पर मेले जैसे नजारे

Thu, 26 Feb 2026 09:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Train to Delhi: यूपी में घर वापसी को लेकर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी मची हुई है। सबसे बुरी हालत दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों की है। 
विज्ञापन
होली को लेकर ट्रेनों में मारामारी की नौबत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली का त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली, मुंबई और हावड़ा रूट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 150 से 200 के पार पहुंच गई है, लेकिन रेलवे प्रशासन यात्रियों को राहत देने के बजाय स्पेशल ट्रेनों के जरिये कमाई पर अधिक ध्यान दे रहा है।

विज्ञापन


रेलवे ने दावा किया था कि मुंबई रूट पर चलने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस जैसी साप्ताहिक और द्विसाप्ताहिक ट्रेनों को रेगुलर किया जाएगा। इस घोषणा के महीने भर बाद भी स्थिति जस की तस है। यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल का कहना है कि रेलवे अफसर यात्रियों के हितों को लेकर गंभीर नहीं हैं। रेगुलर ट्रेनों को विस्तार देने के बजाय केवल स्पेशल ट्रेनों का कारवां बढ़ाया जा रहा है। अब तक 76 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो चुकी है, जिनकी संख्या 110 तक पहुंचने की उम्मीद है।

अतिरिक्त बोगियों का संकट: 190 कोच की दरकार

सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ से दिल्ली, मुंबई और हावड़ा रूट की ट्रेनों को 24 बोगियों के फुल रैक के साथ चलाने की योजना थी। इसके लिए करीब 190 अतिरिक्त बोगियों (जनरल, स्लीपर और एसी) की जरूरत है, लेकिन रेलवे के पास कोच उपलब्ध न होने के कारण यह योजना कागजों तक सीमित रह गई है। नतीजतन, रेगुलर ट्रेनों में जगह न मिलने से यात्री परेशान हैं।

कमाई का जरिया बनीं स्पेशल ट्रेनें

यात्री संगठनों का आरोप है कि स्पेशल ट्रेनें दरअसल रेलवे की कमाई का जरिया हैं। इन ट्रेनों का किराया रेगुलर ट्रेनों की तुलना में अधिक होता है। मजबूरी में यात्रियों को होली पर घर जाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। जहां रेगुलर ट्रेनों में क्लोन ट्रेनें चलाने और बोगियां बढ़ाने की मांग ठंडे बस्ते में है, वहीं, महंगे किराये वाली 76 स्पेशल ट्रेनें 26 फरवरी से पटरी पर उतरने को तैयार हैं।
विज्ञापन

वेटिंग का हाल

दिल्ली रूट : वेटिंग 150 के पार।
मुंबई रूट : वेटिंग 200 के करीब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें