फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: होमगार्ड की लिखित परीक्षा की तिथि घोषित, 25 से 27 अप्रैल तक तीन दिन में होगा एग्जाम; 25 लाख आए आवेदन

Tue, 23 Dec 2025 08:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Home Guard Recruitment Exam 2026: यूपी में होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है। 
विज्ञापन
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन आगामी 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक होगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोमवार को लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह इससे संबंधित जानकारियों के लिए वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त हुए 25 लाख से ज्यादा आवेदन 

बोर्ड के मुताबिक होमगार्ड बनने के लिए 25.30 लाख ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। बता दें कि तीन दिन में होने वाली लिखित परीक्षा छह पालियों में कराने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं, हालांकि इसका फैसला बोर्ड द्वारा बाद में लिया जाएगा। परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन होगी। परीक्षा में केवल सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। ओएमआर आधारित यह परीक्षा 100 अंकों की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें