फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा: सेंध लगाना होगा मुश्किल, इस बार किए गए नए इंतजाम; ये करने पर आवेदन होगा निरस्त

Wed, 19 Nov 2025 07:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Home Guard Exam: यूपी होमगार्ड के लिए लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इस बार परीक्षा में नई तरह की व्यवस्था लागू की जा रही है। 
विज्ञापन
यूपी होमगार्ड में होगी भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में सेंध लगा पाना आसान नहीं होगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस की तर्ज पर होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा में सुरक्षा के फूलप्रूफ इंतजाम करने का बंदोबस्त किया है। इसके तहत अभ्यर्थियों का आधार प्रमाणीकरण, आईरिश और बायोमीट्रिक जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि भर्ती बोर्ड ने पहली बार लिखित परीक्षा के जरिए होमगार्ड स्वयंसेवकों का चयन करने के लिए नियम भी तय कर दिए हैं। परीक्षा में अभ्यर्थियों को तीन ओएमआर शीट दी जाएंगी, जिसकी मूल प्रति स्कैनिंग में इस्तेमाल होगा, जबकि दूसरी भर्ती बोर्ड में जमा होगी। तीसरी प्रति अभ्यर्थी साथ ले जा सकेंगे। यदि कोइ अभ्यर्थी मूल प्रति साथ ले जाता है तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। 

परीक्षा एक से अधिक पालियों और अलग-अलग दिनों में आयोजित करने की सूरत में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के प्रसामान्यीकरण (नार्मलाइजेशन) की कार्यवाही की जाएगी। सभी प्रश्न और उत्तर विकल्प हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होंगे। किसी संशय की स्थिति में अंग्रेजी भाषा में दिया गया विकल्प मान्य होगा। इसके अलावा दस्तावेजों के परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए जिलों में चार सदस्यीय बोर्ड का गठन किया जाएगा। कोई भी फर्जी अथवा कूटरचित अभिलेख प्रस्तुत करने पर आवेदन निरस्त करने के साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन हुए शुरू

प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की विज्ञप्ति जारी कर दी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर निर्धारित की गई है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर आवेदन करने का लिंक जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन से पहले अभ्यर्थियों का भर्ती बोर्ड के वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रणाली में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक शासन द्वारा होमगार्ड स्वयंसेवकों के पद पर भर्ती के लिए जारी शासनादेश के क्रम में 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। महिलाओं को 20 फीसद आरक्षण भी मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 100 अंकों की सामान्य ज्ञान की ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अवधि दो घंटा होगी। तत्पश्चात, चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। तत्पश्चात चयनित अभ्यर्थियों की जिलावार मेरिट सूची जारी की जाएगी। बता दें कि अभ्यर्थी अपने जिले के रिक्त पदों के सापेक्ष ही आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले बीती 3 नवंबर को भर्ती बोर्ड ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के रिक्त पदों पर भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा शुरू की थी। बोर्ड के मुताबिक अब तक एक लाख से अधिक वन टाइम रजिस्ट्रशन हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें