फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल, बताएं, किसी को माफिया घोषित कर देने की आखिर प्रक्रिया क्या है?

Sat, 28 Nov 2026 09:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow High Court: हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यूपी सरकार से पूछा है किसी व्यक्ति को माफिया घोषित करने के पहले आखिर वह कौन सी प्रक्रिया का पालन करते हैं। 
विज्ञापन
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यूपी सरकार से पूछा है किसी व्यक्ति को माफिया घोषित करने और राज्य के शीर्ष 50 माफिया की सूची बनाए रखने की क्या प्रक्रिया है? न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने राज्य को इस संबंध में स्पष्टीकरण देते हुए जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। अदालत ने बहराइच के गब्बर सिंह उर्फ देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजेश सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। याचिका में याची ने खुद को माफिया घोषित किए जाने और शीर्ष 50 माफिया की सूची में अपना नाम शामिल किए जाने को चुनौती दी थी।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में भू माफिया विरोधी कार्य बलों के गठन के लिए 1 मई 2017 को शासनादेश जारी किया गया था। इसमें जिला स्तरीय कार्य बल द्वारा भू माफिया की पहचान करने का प्रावधान था और राज्य स्तरीय कार्य बल को ऐसी पहचान की समीक्षा करने का दायित्व सौंपा गया था। 

याची की शिकायत यह थी कि मई 2017 के इस आदेश में भू माफिया की पहचान करने के लिए कोई प्रक्रिया निर्धारित नहीं की गई थी, फिर भी उसका नाम भूमि माफिया की सूची में शामिल कर लिया गया था। इस पर राज्य सरकार की ओर से दाखिल हलफनामों को देखते हुए याची के वकील ने कहा कि वह सरकारी आदेश को चुनौती देने के मुद्दे पर जोर नहीं दे रहे हैं। तदनुसार, हाईकोर्ट ने याचिका को इस आधार पर खारिज कर दिया कि इसमें मई 2017 के सरकारी आदेश को चुनौती देने के मामले में कोई ठोस आधार नहीं है। लेकिन न्यायालय ने पाया कि याचिकाकर्ता द्वारा माफिया के रूप में नामित किए जाने और शीर्ष 50 सूची में उसका नाम शामिल किए जाने को चुनौती देना अभी भी एक मुद्दा बना हुआ है। इस आधार पर अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें