फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में अगले पांच दिन तक होगी झमाझम बारिश, इसलिए फिर एक्टिव हुआ मानसून; इन जिलों में अलर्ट जारी

Fri, 17 Jul 2026 07:03 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए एटा, मेरठ, मुजफ्फरनगर और संभल में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। भारी वर्षा से तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
झमाझम बारिश - फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेशवासियों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिलने वाली है। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसूनी सक्रियता और बादलों की आवाजाही को देखते हुए अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसी के तहत राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र पिछले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। शुक्रवार को यह पश्चिम बंगाल, उससे सटे झारखंड और उत्तरी ओडिशा के पास केंद्रित है।अगले 24 घंटों के दौरान इस सिस्टम के धीरे-धीरे कमजोर होकर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और मानसूनी ट्रफ के दक्षिण की ओर खिसकने की संभावना है। इसी मौसमी बदलाव के कारण प्रदेश में मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है।

18 से 23 जुलाई तक मानसूनी बारिश में बढ़ोतरी

प्रदेश में 18 से 23 जुलाई के बीच मानसूनी बारिश में व्यापक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। भारी बारिश के चलते अगले तीन से चार दिनों में तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट को देखते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। विशेषकर आकाशीय बिजली चमकने के दौरान और जलभराव वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

 

विज्ञापन

अत्यधिक भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) 

एटा, मेरठ, मुजफ्फरनगर और संभल

सामान्य से अधिक बारिश

आगरा, औरैया, फिरोजाबाद और हापुड़

सामान्य बारिश

बाराबंकी, गोंडा, कानपुर नगर, खीरी, महाराजगंज, बदायूं, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, इटावा, हमीरपुर, ललितपुर और सहारनपुर।

सामान्य से कम बारिश 

लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी और अयोध्या।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें