सामान्य बारिश का औसत 556.6 मिलीमीटर रहा
लखनऊ में मौसम बदला हुआ है। काले बादलों के बीच मूसलाधार बारिश हुई। बिजली कड़की और तेज बारिश के चलते कई इलाकों में अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हजरतगंज, गोमतीनगर, विभूतिखंड, इंदिरानगर और कैंट समेत कई इलाकों में बारिश हुई। अब बारिश थमने के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति है। कैंट के अटल तिराहे से निकल रही स्विफ्ट डिजायर पर नीम का पेड़ गिर पड़ा।
गोमतीनगर में सड़क पर पानी जमा है। छात्र इसी नाले के पानी को पार कर स्कूल गए। मौसम विभाग ने आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। मानसून के दौरान 1 जून से लेकर 6 सितंबर तक कुल 609.5 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 556.6 मिलीमीटर रहा है। यह सामान्य से 10 फीसदी अधिक रहा।